पूर्व सहकारिता आंजना मिले किसानों से बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

Update: 2025-06-16 12:10 GMT

निंबाहेड़ा  राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को कृषि उपज मंडी का अवलोकन किया और क्षेत्र में हुई बरसात से मंडी परिसर में खुले परिसर में विक्रय के लिए मंडी में लाए किसान साथी अपनी उपज को कृषि उपज मंडी के खुले प्रांगण में रखने से हुई बारिश से किसानों के अनाज,सोयाबीन,मूंगफली व अन्य उपज के बारिश से भीग जाने से किसानों का भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कृषि उपज मंडी परिसर के खुले परिसर में पड़ी किसानों की उपज के बारिश से हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने उपखंड अधिकारी एवं कृषि उपज मंडी समिति के सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र उचित प्रबंध कर समाधान करवाने एवं किसानों की उपज को डोम में व्यवस्थित रखवाने की व्यवस्था एवं प्रबंध करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में अपनी उपज विक्रय करने आए काश्तकार साथी उपस्थित थे।

Similar News