हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़ |भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा पाकिस्तान से युद्ध को लेकर छबीला हनुमान मंदिर पर सामुहिक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात आरती कर बल, बुद्धि और विधा के शाश्वत प्रतीक बजरंगबली से सैनिकों की सुरक्षा और सेना की विजयश्री का आशीर्वाद मांगा एवं भारतीय सेना को बल देने की प्रार्थना की । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी 35 मंडलो में सामुहिक पाठ, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन पूजन किया गया। छबीला हनुमान मंदिर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि बॉर्डर पर हमारे सैनिक लगातार आतंकवाद से निपटने के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में उनको ईश्वर का आशीर्वाद मिले ताकि वे इस मिशन में सफलता हासिल करें। जिस तरीके से पाकिस्तान ने कायराना हरकत की है, भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि युवाओं को सेना की हौसला अफजाई और एकजुटता दिखाने की जरूरत है। नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से नगर में धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन पूजन करने का आव्हान किया।
इस अवसर जिला महामंत्री रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, प्रधान देवेंद्र कंवर, हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, गोवर्धन जाट, गौरव त्यागी, अनिल सिसोदिया, नगर महामंत्री छोटूसिंह शेखावत, आशिष सिकलीगर, घनश्याम लोट, उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, हरीश गुरनानी, नगर मंत्री विष्णु सेन, चन्द्रशेखर शर्मा, अशोक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लु, इन्द्रा सुखवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, कमल अग्रवाल, श्यामलाल शर्मा, बंसती लाल सेन, प्रहलाद टेलर,दिलिप सेन आदि उपस्थित थे।