हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा में समुदाय के साथ पर्यावरण सुरक्षा और सरंक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम

Update: 2025-06-07 10:39 GMT
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा में समुदाय के साथ पर्यावरण सुरक्षा और सरंक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम
  • whatsapp icon

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा माइंस के आस पास के क्षेत्र में पर्यावरण की सुरक्षा और सरंक्षण हेतु, इस वर्ष भी महत्वपूर्ण कदम उठाएं गये। सघन वृक्षारोपण की शुरूआत के साथ ही आगुचा तालाब का पुर्नउद्धार कर उद्यान का भी शुभारंभ किया। वृक्षारोपण अभियान की शुशआत गणमान्य व्यक्तियों ने पौघे लगा कर की। इसके अलावा, हुरड़ा, कोटडी, बड़ला, भोजरास, कोटिया, मूलजी का खेड़ा और रूपाहेली के आस-पास के गांवों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 700 पौधे लगाए गए। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा विभिन्न सामुदायिक सहभागिता और कर्मचारी स्वयंसेवा के माध्यम से लगभग 800 पौधे लगाए हैं, ताकि एक हरित कल की ओर सहयोग दिया जा सके। कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। इस पहल ने न केवल क्षेत्र की पारिस्थितिक सुंदरता को बढ़ाया, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत भावना को भी बढ़ावा दिया।

हिन्दुस्तान जिं़क की सीएसआर पहल के तहत, नव पुनर्निर्मित अगुचा तालाब के चारों ओर विकसित एक सुंदर उद्यान के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रोहित चैहान, आईबीयू रामपुरा आगुचा क्लस्टर सीईओ राम मुरारी, प्रधान, हुरडा पंचायत कृष्ण सिंह राठौड़, यूनियन के महामंत्री महेंद्र सोनी, रामपुरा आगुचा के पर्यावरण प्रमुख दिनेश कुमार पालीवाल, हेड एडमिन अभिमन्यु सिंह राणावत, समाजसेवी जितेन्द्र नागर, जेईएन सिंचाई विभाग दिनेश दर्जी, हेड सीएसआर अभय गौतम, यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चैहान उपस्थित थे। रामपुरा आगुचा माइंस महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से सतत विकास और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो पर्यावरण और समुदाय दोनों को लाभान्वित कर रही हैं।

Similar News