सेन जयंती पर आयोजित समारोह में विधायक कृपलानी ने लिया भाग

Update: 2025-04-25 13:43 GMT
सेन जयंती पर आयोजित समारोह में विधायक कृपलानी ने लिया भाग
  • whatsapp icon


निम्बाहेड़ा।

सेन समाज निम्बाहेड़ा द्वारा शुक्रवार को दशहरा मैदान स्थित अशोक वाटिका में संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इससे पूर्व सेन समाज के द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो पर संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पश्चात अशोक वाटिका में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सेन समाज के चौखला अध्यक्ष राधेश्याम सेन एवं नगर अध्यक्ष संदीप सेन सहित समाजजनों ने अतिथियों का उपरना ओढाकर एवं संत श्री सेन जी महाराज का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सेन जयंती पर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर सेन समाज के द्वारा जिला स्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया। इस दौरान विधायक कृपलानी के साथ सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश पुरोहित सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News