सांसद सी.पी. जोशी के नेतृत्व में भाजपा ने किए सेवा कार्य

Update: 2025-11-03 13:41 GMT

चित्तौड़गढ़,भारतीय जनता पार्टी, चित्तौड़गढ़ द्वारा भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ के लोकप्रिय सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय एवं चंदेरिया क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि दिनभर चलने वाले सेवा कार्यक्रमो का शुभारंभ सांवरियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में प्रातः 9.15 बजे फल वितरण से होगा। सांवरिया जी बहुउद्देशीय दिव्यांग विद्यालय, रामदेव जी का चंदेरिया में प्रातः 11 बजे

दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की जायेगी। सुकन्या समृद्धि योजना शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, पुराना चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट परिसर, चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा। दोपहर 2 बजे ज्ञानदीप केयर होम, मधुबन, चित्तौड़गढ़ में जरूरतमंद बच्चों को उपयोगी सामग्री वितरित की जाएगी। सांय 6 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, चंदेरिया में सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती की जायेगी। भाजपा जिला नेतृत्व, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी इन सेवा कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर सांसद सी.पी. जोशी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करेंगे।

Similar News