निम्बाहेड़ा में अवैध खनन रोकने गए पटवारी से मारपीट, तहसील कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना

Update: 2026-02-16 12:36 GMT

निम्बाहेड़ा | निंबाहेड़ा तहसील के पटवार हल्का बांगेड़ा घाटा क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी सुनील कुमार विश्नोई के साथ मारपीट, छीना-झपटी एवं राजस्व अभिलेख नष्ट करने के प्रयास का मामला सामने आया है।

घटना उस समय हुई जब पटवारी विश्नोई सरकारी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आरक्षित चरागाह भूमि पर जेसीबी से चल रहे अवैध खनन को रुकवाने पहुंचे थे।

आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मौके पर तैयार किया जा रहा पंचनामा भी फाड़ दिया।

घटना के विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय में स्थित तहसीलदार कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

राजस्व कर्मचारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कल से कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Similar News