ज्योति बा फुले की जयंती पर निकली शोभायात्रा

By :  vijay
Update: 2025-04-11 12:41 GMT
ज्योति बा फुले की जयंती पर निकली शोभायात्रा
  • whatsapp icon

निम्बाहेड़ा। सामाजिक समरसता के वाहक, महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत एवं राष्ट्र उन्नयन के लिए आजीवन समर्पित रहे महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर में सकल माली समाज के द्वारा विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से निकली इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में नगर के पंचोली चौराहा से गुजरने के दौरान शोभायात्रा का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं के आव्हान पर पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने ढोल एवं डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे युवाओं के साथ नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने शोभायात्रा में रथ पर विराजित महात्मा ज्योति बा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी, निवर्तमान पार्षद मयंक अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, नरेश आमेटा, शोकिन चपलोत, सोश्यल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, रमेश वैष्णव, भाजयुमो के ललित साहू, अंतरिक्ष साहू, भरत वैष्णव, मनोहर पंचोली, दीपक शारदा, संजय शर्मा, लोकेन्द्र आचार्य, अशोक मालवीय, अर्जुन सोनी, लाला सेन, जयकिशन गगरानी, श्यामलाल ढोढरिया, हर्ष आगार, दीपक चेचाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News