अनुष्ठान आराधिका महासति कुमुदलता महाराज सा. के सानिध्य में 30 अप्रैल को होंगे वर्षीतप के पारणे

निम्बाहेड़ा। श्रमण संघीय महासती कुमुदलता म.सा. महासती, महाप्रज्ञ महाराज सा., पद्मकिर्ती महाराज सा. तथा राजकिर्ती महाराज सा. के सानिध्य में आगामी 30 अप्रैल को वर्षीतप के पारणे निम्बाहेड़ा में किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजय मारू ने बताया कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में साध्वी मंडल के सानिध्य में तथा मध्य प्रदेश शासन के उद्योग मंत्री चेतन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में जैन दिवाकर स्मारक पर आयोजित महामंगलकारी अनुष्ठान में निम्बाहेड़ा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आगामी अक्षय तृतीया महोत्सव निम्बाहेड़ा में कराने की विनती की, जिसे साध्वी मंडल ने स्वीकृति प्रदान की। संघ की ओर से कमलेश ढ़ेलावत ने कार्यक्रम में विनती प्रस्तुत की।
निम्बाहेड़ा संघ के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद ढेलावत, मोतीलाल रांका, हस्तीमल दुग्गड़, मनोहर लाल ढेलावत, बाबूलाल नागोता, जैन दिवाकर युवक परिषद के अध्यक्ष अर्पित सिंघवी उपस्थित थे।
इस अवसर पर रतलाम के पुलिस उप अधीक्षक अनिल राय, इंद्रमल जैन, महेंद्र बोथरा, निर्मल लूनिया, विनोद लुनिया, संदेश चौरड़िया, आशीष कटारिया सहित मुम्बई, जावरा आदि कई संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मप्र के उद्योग मंत्री कश्यप द्वारा मोबाइल कवर का विमोचन भी किया गया।