श्री कृष्ण गोपाल गौ शाला में की गौ माता की सेवा

By :  vijay
Update: 2025-05-08 13:19 GMT
श्री कृष्ण गोपाल गौ शाला में की गौ माता की सेवा
  • whatsapp icon

निंबाहेड़ा \ राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के 75 वें जन्म दिन के अवसर पर लसडावन कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों एवम् ग्राम वासियों ने गौ माता की सेवा कर मनाया आंजना का जन्म दिन।

निंबाहेड़ा में यहां स्थित निकटवर्ती ग्राम पंचायत फलवा में यहां स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौ शाला में राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के 75 वें जन्म दिन पर लसडावन कांग्रेस मण्डल के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कांग्रेस जनों तथा ग्राम वासियों ने गौ शाला में पहुंचकर गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की तथा आंजना के जन्म दिवस पर गौ शाला में उपस्थित ग्रामवासियों को मिठाई खिलाई तथा आंजना के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की।

भोपराज टांक सरपंच फलवा,प्रदीप मदानिया,विक्रम अहीर सरपंच फाचर अहिरान,नारायण भट्ट फलवा,दिनेश जाट कारूंडा,मनोहर सिंह राजपूत,अखिलेश मेनारिया फाचर,विक्रम अहीर ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई निम्बाहेड़ा,रामलाल गायरी,राजू आमेटा, समरथ रेगर,नीरू आमेटा,रामनारायण जाट,शंकर जाट,रतन गायरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण तथा ग्राम वासी गण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News