देश में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी रिफॉर्म – आम जनता को बड़ी राहत-सांसद जोशी

Update: 2025-09-13 13:17 GMT

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा, जीएसटी नेकस्ट जेनरेशन, आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला शनिवार को ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए

मुख्य वक्ता आत्म निर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद सी पी जोशी ने कहा कि भारत में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी सुधार लागू किया गया है, जिसने आमजन को बड़ी राहत दी । खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं, दवाइयों और कृषि उपकरणों पर पहली बार सबसे कम टैक्स लगाया गया है। जीवन बीमा जैसी कई सेवाओं पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जो अब तक किसी भी देश में नहीं हुआ। आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "घर-घर स्वदेशी – हर घर स्वदेशी" अभियान चलाया जा रहा है, जिसने दुनिया के कई देशों को भारत की ताकत का एहसास करा दिया है। घमंड करने वाले देशों को भी मानना पड़ा कि मोदी भारत को मजबूत दिशा दे रहे हैं। आजादी से पहले भारत में व्यापार और आत्मनिर्भरता प्राथमिकता में थी, लेकिन आजादी के बाद आई सरकारों ने रोजगार को प्राथमिकता दी। मोदी सरकार ने आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी, मोदी सरकार के 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। यह उपलब्धि एक दिन में नहीं आई केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू की गई– जनधन खाता योजना, उज्ज्वला योजना, किसान कल्याण योजना, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए चलाई गई अनेक योजनाओं के परिणामस्वरूप यह संभव हो पाया।‌ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर व्यक्ति को इस संकल्प को अपनाना चाहिए और जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज जो कार्य हो रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि इस पखवाड़े में हमें तय कार्यक्रमों के माध्यम से जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए और अधिक प्रयास करने का अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही हमारी सामूहिक संकल्पना है। पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब सेवा भाव से कार्य करेगा तो उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। संचालन करते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यो की जानकारी दी

इसके तहत जिलेभर में सेवा, संगठन एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सेवा पखवाड़ा के जरिये हमें समाज के बीच जाकर अधिक से अधिक अपने सेवा कार्यों का विस्तार करना है। जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन अभियान पर विस्तार से जानकारी दें। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रधान देवेंद्र कंवर, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, सांवरियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी मंचासीन रहे। ईससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जिला मंत्री संजू लढ्ढा, सी पी नामधराणी, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार,असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, एसटी मोर्चा पन्नालाल भील, एससी मोर्चा जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, गौरव त्यागी, लोकेश त्रिपाठी, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, गोपाल चौबे, राजकुमार सुखवाल, दिनेश पाराशर, सुरेश जाट, रतननाथ योगी, जयराम मेघवाल, विजय सिंह चौहान, अशोक जाट, राजेंद्र सिंह शेखावत, मदन गोपाल धाकड़, शंकर लाल कुमावत, नेमीचंद भाट, भेरूलाल गायरी सहित मंडल महामंत्री एवं अभियानों के संयोजक सहसंयोजक आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News