समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तुलाई अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी

Update: 2026-02-03 10:05 GMT

चित्तौड़गढ़। प्रधान कार्यालय राजफेड जयपुर द्वारा समर्थन मूल्य खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दलहन-तिलहन (मूंगफली, सोयाबीन एवं उड़द) की खरीद के लिए जिन किसानों को 20 दिसंबर 2025 के बाद कृषि जिंस तुलाई हेतु तिथि आवंटित की गई थी, लेकिन वे निर्धारित 10 दिवस की अवधि में तुलाई नहीं करवा सके थे, उनकी तुलाई की अवधि पहले 25 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी।

इसके पश्चात भी जिन किसानों की जिंस तुलाई नहीं हो सकी थी, उनके लिए अब यह अवधि पुनः बढ़ाकर 10 फरवरी 2026 तक कर दी गई है।

Tags:    

Similar News