चित्तौड़गढ़, पाडन पोल से सुभाष चौक तक देशभक्ति का ज्वार
चित्तौड़गढ़, देश के वीर जवानों द्वारा पहलगाम हमले के बाद सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को नमन करते हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में बुधवार को चित्तौड़गढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुरजकुंड आश्रम के स्वामी अवधेशानंद चेतन्य प्रभु के दिव्य आशीर्वाद एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवार जनों की गरिमामयी उपस्थिति में पाडन पोल से सुभाष चौक तक तिरंगा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में सांसद सी पी जोशी, तिरंगा यात्रा संभाग समन्वयक पिंकेश पोरवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी,विधायक श्रीचंद कृपलानी,चंद्रभानसिंह आक्या,जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर,पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट,तिरंगा यात्रा जिला संयोजक रघु शर्मा,सहसंयोजक सी पी नामधराणी,पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,नगर अध्यक्ष सागर सोनी, प्रदेश पदाधिकारी श्रवण सिंह राव,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया,संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, असमो जिलाध्यक्ष एम डी शेख, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील सहित यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त नागरिकों,स्काउट गाइड ,एन सी सी कैडेट,नर्सिंग विद्यार्थियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के जयघोषों ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारत की सेनाएं हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने चित्तौड़गढ़ नगर की जनता का इस देशभक्ति यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के समापन पर सुभाष चौक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की अखंडता एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। यह आयोजन न केवल सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक था, बल्कि देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा मिली।