पटाखा अग्निकांड: खाकी पर गिरी गाज! DST भंग, थाना प्रभारी समेत 4 लाइन हाजिर
अलवर/भिवाड़ी: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध फैक्ट्री के तार पुलिसकर्मियों से जुड़े होने की पुष्टि के बाद जयपुर रेंज आईजी राघवेंद्र सुहास ने भिवाड़ी की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
साठगांठ का खुलासा: फ्लैट में रहते थे थानेदार और आरोपी का भाई
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि टपूकड़ा थानाधिकारी व टीम प्रभारी मुकेश वर्मा और मुख्य आरोपी हेमेंद्र शर्मा का भाई योगेश शर्मा (जो खुद पुलिस में है), फैक्ट्री के मूल मालिक की पत्नी के फ्लैट में साथ रहते थे। इसी फ्लैट से फैक्ट्री के अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।
इन पर गिरी गाज:
मुकेश वर्मा: टीम प्रभारी (टपूकड़ा थानाधिकारी का प्रभार छीना गया)।
योगेश कुमार शर्मा: हेड कॉन्स्टेबल (मुख्य आरोपी का भाई)।दिनेश कुमार: कॉन्स्टेबल।जगपाल: कॉन्स्टेबल।
इन चारों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन
खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी हेमेंद्र शर्मा इलाके में कई जगह किराए पर फैक्ट्रियां लेकर अवैध रूप से बारूद का खेल खेल रहा था। पुलिस ने आरोपी की दो अन्य फैक्ट्रियों और एक गोदाम पर भी छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए यह कठोर कदम उठाया गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
