न बैंड-बाजा, न शोर-शराबा... कोर्ट में शादी के बंधन में बंधे दो IAS अधिकारी
अलवर: जहां शादियों में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं, वहीं 2023 बैच के दो युवा आईएएस (IAS) अधिकारियों ने सादगी की एक नई मिसाल पेश की है। बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में IAS माधव भारद्वाज और IAS अदिति वासने ने बिना किसी तामझाम के अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई।
ट्रेनिंग में शुरू हुआ प्यार, कलेक्ट्रेट में मुकम्मल हुआ सफर
मुलाकात: माधव (मसूरी) और अदिति (बरेली) की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।सादगी: दोनों ने जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के समक्ष विवाह का पंजीकरण कराया। इस दौरान केवल माता-पिता और भाई-बहन ही मौजूद थे।
पद: माधव भारद्वाज वर्तमान में अलवर में एसडीएम (SDM) पद पर कार्यरत हैं, जबकि अदिति गुजरात के जामनगर में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
अभी मंदिर में होंगे फेरे
दोनों अधिकारियों का मानना है कि हिंदू रीति-रिवाज और अग्नि के फेरों के बिना शादी अधूरी है। इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि आगामी किसी शुभ मुहूर्त पर वे मंदिर में पारंपरिक तरीके से विवाह करेंगे। हालांकि, वह कार्यक्रम भी पूरी तरह निजी होगा और उसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।टॉपर रहे इन दोनों अधिकारियों ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया था। इनकी इस सादगी भरी शादी की चर्चा पूरे प्रशासनिक गलियारे और आम जनता में हो रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
