राजस्थान के सीमावर्ती शहरों में छाया घना कोहरा, तापमान में तेज गिरावट, जानें ताजा मौसम का हाल
जयपुर: राजस्थान में अब सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार के बजाय बुधवार को कई शहरों में तापमान डाउन हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर में 2.7 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 2.3 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी जयपुर में भी सर्दी का दौर बढा है। यहां बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान डाउन हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में तापमान और डाउन होने की संभावना है।
कई जिलों में छाया घना कोहरा
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बीते दो दिन से कोहरा छाया हुआ है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बाड़मेर में देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि जयपुर सहित अन्य शहरों में भी सुबह के समय कोहरा आता है लेकिन धूप की तेज किरणें कोहरे को चीरती हुई निकल आती है। कोहरे की वजह से ठंड का असर बढ़ने लगा है।
शीतलहर नहीं लेकिन सर्द हवाएं
हालांकि अभी तक शीतलहर का दौर शुरू नहीं हुआ लेकिन सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्द हवाएं चल रही है। इन सर्द हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बढ रहा है और तापमान डाउन हो रहा है। नागौर के तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। नागौर शहर शेखावाटी के फतेहपुर से भी ठंडा हो गया है। बुधवार को नागौर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रहा जबकि फतेहपुर का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां देखें
नागौर में 3.7 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 4.3 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 5.5 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 5.9 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 6.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 6.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 7.1 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 7.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 7.7 डिग्री सेल्सियस
पाली में 7.8 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 7.9 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 8.0 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 8.1 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 8.1 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 9.6 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 10.0 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 10.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 11.4 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर शहर में 12.13 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 13.8 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 14.9 डिग्री सेल्सियस
