अवैध हैरोइन, पोस्त और नशीले कैप्सूल्स समेत चार गिरफ्तार

Update: 2026-02-09 07:55 GMT


श्रीगंगानगर, । श्रीगंगानगर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस ने 4 व्यक्तियों को मादक पदार्थ अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आज बताया कि सादुलशहर थाना क्षेत्र में कल देर रात को उदयपाल बिश्नोई (50) निवासी चमारखेड़ा को सब इंस्पेक्टर शंभूदयाल की टीम ने गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से लगभग 140 ग्राम अफीम और 520 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। उस पर एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच खुद थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर मलकीतसिंह कर रहे हैं। पदमपुर में थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमती सुमन जयपाल ने पंकज सिंधी (31) निवासी चक 17-बीबी को 6.43 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पदमपुर थाना इलाके में ही मनप्रीतसिंह उर्फ मन्नू अरोड़ा सिख (34) निवासी वार्ड नंबर 14 को 7.09 ग्राम हैरोइन और 600 नेशन प्रेगाबलीन कैप्सूल्स सहित गिरफ्तार किया गया है। चूनावढ थाना के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर रामप्रताप ने चक 9-ए से चक 5-जी सहारणावाली जाने वाले कच्चे मार्ग पर कपिल शर्मा (32)निवासी चक 7-जी छोटी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन और 950 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Similar News