गाजे बाजों के साथ गणगौर की प्रतिमाऐं विसर्जित

Update: 2025-04-06 14:56 GMT
गाजे बाजों के साथ गणगौर की प्रतिमाऐं विसर्जित
  • whatsapp icon


निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा में रविवार देर सायं गाजे बाजों के साथ गणगौर की विसर्जन सवारी पारंपरिक स्थल स्व. हरि प्रकाश जी शारदा के निवास से निकाली गई। विसर्जन सवारी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। नगर के श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर में गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणगौर उत्सव समिति की संयोजिका ने बताया कि शोभायात्रा के रूप में निकली यह सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यहां जानकी तोशनीवाल, कृष्णा भराडिया, गीता समदानी, रंजना आगार, अंजू बाहेती, रेनू जाजू, निशा मंत्री, पूजा धूत, रुक्मणि आगार, सोनम झंवर, अनुराधा समदानी, किरण पटेल, सोनिका काबरा आदि सहित कई महिलाऐं मौजूद थीं। इस अवसर पर यहाँ महिलाओं द्वारा कई सांस्कृतिक खेल भी खेले गए। गणगौर विसर्जन के अवसर पर प्रसाद भी वितरित किया गया।

Tags:    

Similar News