भीषण हादसा: डेह बाईपास पर केमिकल से भरा टैंकर बना आग का गोला, हाईवे पर मचा हड़कंप
नागौर। डेह बाईपास रोड पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अचानक आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।
हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप
टैंकर में लगी भीषण आग के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह रुक गया। केमिकल होने के कारण धमाकों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके को घेर लिया और आवाजाही बंद करवा दी।
मौके पर मची अफरा-तफरी, बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल की टीमों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। केमिकल की वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रारंभिक रूप से किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर पूरी तरह जलकर खाक होने की कगार पर है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
