अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर । राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी (अस्थाई) के लिए वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी (पद- 1), अध्यापक विज्ञान-गणित एल-2 (पद-01) एवं अध्यापक उर्दू एल-2 (पद-01) के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उदयपुर (कमरा नम्बर 401 नई बिल्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर, उदयपुर) से आवेदन प्राप्त कर अंतिम तिथि 13 मार्च, 2026 सांय 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों पर महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।