युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर : कटारिया

Update: 2026-03-01 16:10 GMT

 

उदयपुर  सामाजिक संस्थान भारतीय जैन संघटना का रंगारंग होली मिलन व बीजेएस जैन पावर कार्ड लॉन्चिंग समारोह 100 फिट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य तथा बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कटारिया ने आगामी दो वर्ष के लिए बीजेएस जैन पावर कार्ड 4.0 लॉन्च किया, तथा युवा साथी भाविक पोखरना के नेतृत्व में बीजेएस यूथ विंग की कार्य समिति को शपथ दिलाई। साथ ही बीजेएस उदयपुर में 40 से अधिक नए सदस्यों को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर है जिनके माध्यम से सामाजिक क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है। बीजेएस राष्ट्रव्यापी संगठन है जो राष्ट्र निर्माण के साथ साथ मानव सेवा के कई प्रकल्प संचालित कर रहा है, विशेष रूप से देश के 100 जिलों में जल संरक्षण संवर्धन का कार्य तारीफ ए काबिल है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए फत्तावत ने कहा कि बीजेएस जैन पावर कार्ड उदयपुर सकल जैन समाज के लिए लाभकारी है, जिसके माध्यम से 200 से अधिक चिकित्सा, डायग्नोस्टिक सेंटर, शाकाहारी रेस्टोरेंट, सैलून ब्यूटी पार्लर आदि अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष रियायत मिलती है। बीजेएस विशेष रूप से बेटियों को सक्षमी करण, हैप्पी फैमिली, मेट्रो मोनियल, एमएसएमई , युवाओं के लिए बी2बी तालाबों का गहरी करण जैसे कार्यों से मानव व समाज सेवा में 800 से अधिक देश भर के सेंटर अनवरत कार्य कर रहे है।

रंगारंग कार्यक्रमों की श्रंखला में अहमदाबाद से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक डॉ अर्पित डेली वाला ने मोहम्मद रफी से अरिजीत सिंह तक 26 अलग अलग गायक कलाकारों की आवाज में सदाबहार गीतों एवं नगमों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

- यूथ विंग के इन सदस्यों को दिलाई शपथ

आगामी दो वर्षों के लिए बीजेएस यूथ विंग में भाविक पोखरना अध्यक्ष, आयुष वक्तावत कार्यकारी अध्यक्ष, योरिक जैन व निमित लोढ़ा को उपाध्यक्ष , भाविन कछारा को महामंत्री, मनन कोठारी, लवनीश महात्मा को मंत्री तथा सर्वेश जैन को कोषाध्यक्ष के पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई, साथ ही जय चौधरी व यश परमार को संरक्षक मनोनीत किया।

- 1008 दुपहिया वाहन रैली का पोस्टर लॉन्च

मुख्य अतिथि गुलाबचंद कटारिया व महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीजेएस यूथ विंग द्वारा निकले जाने वाली 1008 दुपहिया वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेएस महिला विंग की बहिनों के मंगला चरण सेहुआ।शब्दों द्वारा स्वागत बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा किया व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत ने गतिविधियों पर प्रकाश डाला, आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सोनिका जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीजेएस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, महिला विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, महावीर युवा मंच अध्यक्ष अशोक कोठारी, समन्वयक चन्द्र प्रकाश चोरडिया, जेजेसी अध्यक्ष अरुण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, प्रिया झगड़ावत, नीता छाजेड़, रचिता मोगरा, श्याम नागोरी, महेन्द्र तलेसरा, हेमेन्द्र मेहता सहित सैकड़ों बीजेएस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Similar News