बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटे को कुचला मौत

Update: 2025-08-26 10:58 GMT

कोटपूतली में नारेडा-पावटा स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह   प्रागपुरा थाना क्षेत्र में भोमिया के पास चौराहे परबेटी के सुसराल मिलने जा रही महिला और उसके बेटे को बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।ड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बताया कि जोधावास, थाना थानागाजी (अलवर) निवासी रोशन (25) अपनी मां चौथी देवी (50) के साथ बाइक से प्रागपुरा थाना क्षेत्र के टोल्डा रामपुरा (कोटपूली-बहरोड़) जा रहा था। इस दौरान भोमिया चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

 

Similar News