5 लुटरों से भिड़ गई 75 साल की बुजुर्ग महिला, घसीट कर पटका, चुनरी से गला दबाया, गहने छीनकर हॉल से ही भागे बदमाश
पाली । आधी रात घर में घुसकर 75 साल की बुजुर्ग महिला के गले से सोने की हार सहित अन्य गहने बदमाश लूट ले गए। इस दौरान महिला पांचों बदमाशों से भिड़ गई। उन्होंने महिला का चारपाई से नीचे पटक दिया, फिर हार नहीं मानी। बाद में गहने लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना पाली जिले के सोजत सिटी थाना इलाके के बगड़ी गांव का है।बुजुर्ग महिला के गहने लूट ले गए।
हॉल में अकेली सो रही थी
बगड़ी थाना इंचार्ज ने बताया- बगड़ी गांव के रहने वाले तिलोक राम के घर में सोमवार रात 1 बजे वारदात हुई है। तिलोक की मां अमरती देवी (75) हॉल में चारपाई पर अकेली सो रही थीं। नकाबपोश 5 लुटेरे कार से आए और घर में घुस गए। घर का दरवाजा खुला था। चारपाई पर सो रही अमरती देवी के गले से हार (सोना) तोड़ने की कोशिश की। इतने में उनकी नींद खुल गई। वह चिल्लाने लगीं। उन्होंने जोर से हार को पकड़ लिया। बदमाशों को हार के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बुजुर्ग महिला को मारा-पीटा, धकेला और चुनरी से गला दबाने की कोशिश की। फिर घसीटकर जमीन पर पटक दिया।
लुटेरों ने आधी हार तोड़ ली। कान की बाली भी नोचने लगे। इस दौरान महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा साथी आया और महिला को झटका। इसके बाद जाग के डर से पांचों बदमाश फरार हो गए। परिजन बोले- मामूली चोटें आईं।
तिलोक राम ने पुलिस को बताया- घटना के बाद से अमरती देवी डरी हुई हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल तबीयत ठीक है।
लूट की सूचना के बाद मंगलवार को बगड़ी पुलिस थाना प्रभारी, सोजतरोड थाना प्रभारी और सोजत डिप्टी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।
अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला सुनियोजित लूट का लग रहा है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
