कुएं की मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, चार युवक दबे, दो की मौत

Update: 2026-02-03 09:07 GMT

पाली । जिले के सोजत सिटी के चंडावल थाना क्षेत्र के बावरियों की ढाणी में कुएं की मिट्टी ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार युवक मिट्टी में दब गए, जिनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुएं में ट्यूबवेल से कनेक्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुएं के पास करीब 15 फीट गहरे खड़े में काम कर रहे युवक अचानक मिट्टी ढहने से उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चंडावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News