चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर

Update: 2026-03-23 09:03 GMT

बाली । बीकानेर-बांद्रा ट्रेन में सफर के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फालना और खिमेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। घायल की पहचान जोधपुर निवासी विनोद मेघवाल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद अपने एक साथी के साथ अहमदाबाद से जोधपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद उसके साथी ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन की जंजीर (चेन) खींचकर गाड़ी को रुकवाया और तत्काल फालना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल छेल सिंह, रेलवे पुलिस के सुरेंद्र सिंह और बाबूलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपने वाहन से बाली जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News