बीकानेर में सनसनी: बोर्ड परीक्षा देने निकली 8वीं की छात्रा का अर्धनग्न शव मिला, क्षेत्र में भारी आक्रोश
बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर को एक 13 वर्षीय छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में नहर के पास झाड़ियों में मिला। छात्रा घर से 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही वह दरिंदगी का शिकार हो गई।
परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची, स्कूल से आई सूचना
परिजनों के अनुसार, छात्रा अपनी ढाणी से करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी।
समय का घटनाक्रम: छात्रा दोपहर 12:15 बजे घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी।
सूचना: जब वह दोपहर 1:46 बजे तक एग्जाम सेंटर नहीं पहुंची, तो स्कूल प्रशासन ने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी।
तलाश: घबराए परिजनों ने रास्ते में तलाश शुरू की, तो स्कूल से कुछ दूरी पर नहर के पास झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव पड़ा मिला।
पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे।
परिजनों की मांग: आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि एफएसएल (FSL) टीम तुरंत साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
जांच जारी: एसपी ने बताया कि एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और रास्ते में पड़ने वाले संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
