एसआई भर्ती परीक्षा: 50 हजार का इनामी बदमाश अशोक कुमार गिरफ्तार, तीन अभ्यर्थियों की जगह डमी कैंडिडेट बनकर दी थी परीक्षा

Update: 2026-02-02 17:39 GMT

  जयपुर (हलचल)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डमी कैंडिडेट के रूप में बैठकर तीन अलग-अलग अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी थी और उन्हें चयनित करवाया था। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि वांटेड बदमाश अशोक कुमार (31) निवासी मटोल पाट, फलोदी को सोमवार दोपहर फलोदी पुलिस की मदद से अरेस्ट किया गया है। आरोपी वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसओजी की टीम काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में सामने आया है कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के दौरान अशोक कुमार ने 13, 14 और 15 सितंबर को लगातार तीन दिन डमी परीक्षार्थी के रूप में काम किया। उसने अभ्यर्थी श्याम प्रताप सिंह, श्रवण कुमार गोदारा और मदन लाल के स्थान पर लिखित परीक्षा दी थी, जिससे ये तीनों अभ्यर्थी अवैध रूप से चयनित हो गए थे। गौरतलब है कि एसओजी इस मामले में अब तक 63 ट्रेनी एसआई और 6 चयनित एसआई सहित कुल 139 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद