ससुर की बंदूक से गोली चली, दामाद की मौत

Update: 2025-03-06 18:20 GMT


  हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बैंक में सुरक्षाकर्मी की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली से उसके दामाद की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे का शिकार सुनील अपने चाचा ससुर गुमानाराम के पुत्र के विवाह में अपनी ससुराल सलेमगढ़ मसानी गांव आया था। उसके साले की शादी बड़ी धूमधाम और खुशी पूर्वक संपन्न हुई। सुबह शादी में आए रिश्तेदारों की विदाई होने लगी। तभी रुपाराम (52) के कंधे पर टंगी बंदूक फिसल गई। वह उसे पकड़ने लगा तो ट्रिगर दब गया। जिससे गोली चल गयी जो सामने खड़े रूपाराम के दामाद सुनील (26) की जांघ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। उसे हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

Similar News