जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा- कुंवर

By :  vijay
Update: 2025-03-08 15:00 GMT


उदयपुर । जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सुखाडिया रंगमंच, नगर निगम में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया थे जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख ममता कुंवर ने की। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् पूर्व प्रोफेसर डॉ. गायत्री तिवारी सहित लगभग 650 महिलाओं ने भाग लिया।

इसी कडी में बालिकाओं-महिलाओं को “मैं नहीं हम” नारे के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का शुभारंभ हुआ। जिला प्रमुख  ममता कुंवर ने महिला दिवस के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा “गर्व से कहो कि हम महिला है”। साथ ही महिलाओं/बालिकाओं को समान अवसर मिले इस दिशा में सदैव सकारात्मकता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। जिला प्रमुख ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। महिलाओं को उद्यमिता और नेतृत्व में बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें शुरू की गई हैं।

सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि आज हर क्षेत्र यथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, षिक्षण, राजनीति आदि में महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका देखी जा सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के आयोजन पर कहा कि आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे, लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य करेंगे और एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे जहां सभी को समान अवसर मिले। साथ ही उन्होंने विशेषतः आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र महिला साक्षरता दर में बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं धरातल पर क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयास करने की बात कही।  प्रोफेसर गायत्री तिवारी ने महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विचार रख्े। आईसीडीएस उप निदेशक नन्दलाल मेघवाल व महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी ने महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणियों संस्थागत श्रेणी में कर्मा बाई जाट संस्था, व्यक्तिगत श्रेणी में  वेदवन्ती नागदा एवं डॉ स्नेहा बाबेल, साथिन  हेमलता त्रिवेदी, आंगनवाडी कार्यकर्ता  हेमलता गुर्जर, आंगनवाडी सहायक  गीता गमेती, आषा सहयोगिनी  ममता राजपूत एवं  सुमन खटीक व विशिष्ट श्रेणी में माधु सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में में 26 माता यषोदा पुरस्कार भी दिए गए।

Similar News