राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आंधी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Update: 2026-01-21 07:45 GMT

जयपुर | राजस्थान में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को राज्य के 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके बाद 26 से 28 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका प्रभाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर तेज सर्दी और घना कोहरा छाने की संभावना है।

जयपुर में फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज सर्दी लौटेगी। फिलहाल जयपुर का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

कोहरे से बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा। इसका असर जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर में देखने को मिला, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर को छोड़कर अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में भी ठंड का असर

कोहरे की वजह से मंगलवार को प्रदेश के सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

तापमान 20 जनवरी का, डिग्री सेल्सियस में

अजमेर अधिकतम 25.3 न्यूनतम 9.8

भीलवाड़ा अधिकतम 25.3 न्यूनतम 9.1

अलवर अधिकतम 25 न्यूनतम 7

जयपुर अधिकतम 25.2 न्यूनतम 12.7

पिलानी अधिकतम 25 न्यूनतम 8.8

सीकर अधिकतम 23.3 न्यूनतम 8

कोटा अधिकतम 24.6 न्यूनतम 10.6

चित्तौड़गढ़ अधिकतम 26.8 न्यूनतम 9.4

उदयपुर अधिकतम 24.4 न्यूनतम 9.1

बाड़मेर अधिकतम 28.8 न्यूनतम 12.6

जैसलमेर अधिकतम 26.9 न्यूनतम 10.5

जोधपुर अधिकतम 26.8 न्यूनतम 9.8

बीकानेर अधिकतम 23.6 न्यूनतम 7.1

चूरू अधिकतम 25 न्यूनतम 9.2

गंगानगर अधिकतम 22.6 न्यूनतम 8

बारां अधिकतम 22.5 न्यूनतम 9.2

जालोर अधिकतम 26.9 न्यूनतम 7.9

सिरोही अधिकतम 21 न्यूनतम 5.6

फतेहपुर अधिकतम 25.1 न्यूनतम 5.2

करौली अधिकतम 24.4 न्यूनतम 6.1

दौसा अधिकतम 26.4 न्यूनतम 9.3

प्रतापगढ़ अधिकतम 24.6 न्यूनतम 12

झुंझुनूं अधिकतम 24.8 न्यूनतम 8.9

पाली अधिकतम 24.5 न्यूनतम 4.6

मौसम से जुड़ी हर छोटी बड़ी हलचल और ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। अपने क्षेत्र की खबरें और सूचनाएं भेजें 9829041455 पर।

Similar News