ट्राईब पत्रिका के लिए आलेख आमंत्रण

Update: 2025-10-18 06:22 GMT

उदयपुर, । माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली ट्राईब पत्रिका के अक्टूबर-दिसम्बर 2025 अंक के लिए आलेख आमंत्रित किये जा रहे हैं।

टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि संबंधित शोध परक अप्रकाशित आलेख 5 नवम्बर तक संस्थान में जमा करवाए जा सकते है। आलेख मौलिक एवं प्रमाणिक हो। आलेख संस्थान के सर्वाधिकार में रहेगा तथा आलेख प्रकाशन हेतु कोई भुगतान देय नहीं होगा। आलेख 1 हजार से 3 हजार शब्दों (3 से 5 पृष्ठ) का हो। आलेख की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल ¼triberesearcharticle@gmail-com½ के माध्यम से भिजवाई जा सकती हैं। आलेख के साथ लेखक अपना पासपोर्ट साईज का फोटो भी भिजवावें। इस संबंध में अधिक जानकारी संस्थान में प्रभारी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सोलंकी (मो. 8078608266) एवं विनय कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष (मो. 9636960434) से प्राप्त की जा सकती है।

Similar News