बालासाहब स्मृति भवन सम्पूर्ण जनजाति समाज के लिए प्रेरणा और कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा-भगवान सहाय’

Update: 2025-10-15 09:52 GMT

उदयपुर । राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद, उदयपुर द्वारा बप्पारावल सभागार, सुखाडिया वि.वि. अतिथि गृह, मुख्य परिसर में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया। विभाग बैठक में अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री भगवान सहाय,डॉ. राधिका लड्ढा अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपुल भाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माराम गरासिया के आतिथ्य में शुरु हुआ। बैठकी की शुरुआत माँ भारती, बिरसा मुंडा, बालासाहब देशपांडे एवं जगदेवराम उराव के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

मुख्य वक्ता भगवान सहाय ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम पिछले 73 वर्षों से जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। आज ’कल्याण आश्रम भारत में 23,000 से अधिक प्रकल्प संचालित कर रहा है और लगभग 2.75 लाख कार्यकर्ता’ इससे जुड़े हैं। उनकी निष्ठा एवं समर्पण की वजह से आज बालासाहब का स्मृति भवन निर्माण संभव होगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक कार्यकर्ता तक इस अभियान की जानकारी पहुँचे और सभी का समर्पण हो। बालासाहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बालासाहब नागपुर के रहने वाले और जशपुर छत्तीसगढ़ में जाकर 48 वर्ष तक समाज के उत्थान में जीवन समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति में कर्मस्थली जशपुर में स्मृति भवन बने ऐसा प्रस्ताव अखिल भारतीय बैठक रांची में आया उसी निमित्त यह बैठक रखी गई। विभाग विभाग ने अगले समयावधि में 12,000 कार्यकर्ताओं तक पहुँच 50 लाख समर्पण निधि का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 300 टोली बनायी जाएँगी, जिसमे कुल 1600 कार्यकर्ता होंगे। इस प्रकार व्यापक संपर्क अभियान आरंभ किया जाएगा।

बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि ’“जनजाति गौरव दिवस”’ को समाज उत्सव के रूप में मनाया जाए, जिससे जनजाति संस्कृति और गर्व भाव को बढ़ावा मिले। बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र प्रकाश पंचोली, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रदेश मंत्री चंदेश बाफना, सह मंत्री डॉ. रामलाल मीना साथ ही क्षेत्र से 289 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन “कल्याण मंत्र” के उच्चारण के साथ हुआ।

Similar News