बैकिंग योजनाओं से किया लाभान्वित

By :  vijay
Update: 2025-09-17 20:00 GMT

उदयपुर । शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजना विभाग की ओर से वित विभाग की योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं जनधन खातों की रि-केवाईसी एवं जन आधार योजना से पात्र लोगों को लाभांवित किया गया। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 28 एवं शहरी क्षेत्र में 6 केम्प का लगाए गए जिसमें प्रधानमंत्री जनधन योजनांतर्गत 146 खाते खोले गए एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 152 नामांकन एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनांतर्गत 256 नामांकन हुए एवं अटल पेश्ांन में 47 लाभार्थियों को सब्स्क्रीप्शन प्रदान किया गया। जन आधार योजना अंतर्गत नवीन नामांकित परिवार 35, नये जोडे गए सदस्य 259 एवं किए गए संशोधन 660 रहें।

Tags:    

Similar News