महावीर जैन परिषद के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित

Update: 2026-03-30 10:31 GMT

उदयपुर । सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था 'महावीर जैन परिषद' के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत का भव्य अभिनंदन किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और समाजजनों ने फत्तावत के पांच दशकों के अद्वितीय नेतृत्व, अटूट सेवा और संगठन के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की।

परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने जानकारी दी कि फत्तावत लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। पिछले 50 वर्षों में महावीर जैन परिषद ने शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है, उसमें फत्तावत की प्रेरणादायी भूमिका रही है।

मेवाड़ी पगड़ी और अभिनंदन पत्र से किया सम्मान

समारोह के दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन, दिनेश खोड़निया, शांतिलाल वेलावत, डॉ. राजेंद्र लुंकड सहित कई गणमान्य अतिथियों ने फत्तावत को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में परिषद के स्वर्णिम इतिहास और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

प्रमुख व्यक्तित्वों की रही मौजूदगी

इस विशेष अवसर पर अशोक कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, दीपक सिंघवी, भूपेन्द्र गजावत, जितेन्द्र सिसोदिया, वीरेन्द्र महात्मा, अरूण मेहता, नितिन लोढ़ा, ललित कोठारी, मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, सोनल सिंघवी, प्रिया झगड़ावत, नीता छाजेड़, रचिता मोगरा सहित बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं परिषद सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News