हेरिटेज बालिका विद्यालय रेजीडेंसी में जलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

By :  vijay
Update: 2026-03-28 14:50 GMT

 

उदयपुर, । शहर के प्रतिष्ठित एवं हेरिटेज बालिका विद्यालय रेजीडेंसी में भारत विकास परिषद सुभाष के तत्वाधान में शनिवार को जलोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

रेजिडेंसी प्रिंसिपल मुकेश पारख द्वारा अतिथियों का सत्कार कर विद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वाटर हीरो डॉक्टर पीसी जैन द्वारा विद्यालय के शिक्षकों, बी.एड. प्रशिक्षुओं, शारदे हॉस्टल की छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय के वाटर कूलर एवं हैंडपंप का पूजन कर जल आरती करवाई गई।

भारत विकास परिषद सुभाष के अध्यक्ष आर.एल. जैन द्वारा जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्याम मठपाल द्वारा स्वरचित कविता पाठ किया गया। स्टाफ सदस्य अनिल जाखड़, रेखा शांडिल्य, मंजू गुर्जर, रीना एवं संगीता वर्मा द्वारा विद्यालय के प्रमुख जल स्रोतों की सजावट की गई। विद्यालय की प्रथम प्रभारी ममता बोलिया द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन लावण्या शर्मा द्वारा किया गया।

Similar News