चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय रामचरितमानस पाठ सम्पन्न

Update: 2026-03-27 09:54 GMT

उदयपुर। श्री गीता रामायण सेवा संघ अशोक नगर उदयपुर, में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिवसीय रामचरितमानस का पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें व्यास पीठ से यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने पाठ करते हुए श्री राम की महिमा का गुणगान किया। भगवान श्री राम के जन्म दिवस के अवसर पर सभी भक्तजनों को बधाई देते हुए श्रीमाली ने कहा कि हमें भगवान श्री राम के जीवन से उनके बताए हुए मार्ग, संस्कार एवं धर्म के प्रति पूर्ण आस्था रखते हुए मर्यादित जीवन जीने का जो उदाहरण पेश किया उसका अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए। सत्य, धर्म और निष्ठा एवं वचन की प्रतिबद्धता के प्रति जिस प्रकार श्री राम ने अपने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर भक्तों, मुनियों एवं ऋषियों के संकट को दूर करते हुए असुरों का विनाश किया उससे प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलकर कठिनाइयों पर विजय पाना चाहिए।

9 दिवसीय रामचरितमानस के पाठ में विशेष रूप से प्रदीप अछपाल, प्रेम, सरला कटारिया, आनंदीलाल, जयराज आचार्य, संपत महेश्वरी, देवेंद्र श्रीमाली, सुनीता, रचना, चंद्रशेखर वैष्णव, सहित कई भक्त जनों का सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Tags:    

Similar News