उदयपुर में खटीक समाज का महामंथन: देबारी में ग्रामीण एकता मंच की बैठक आयोजित

Update: 2026-03-27 13:51 GMT

 उदयपुर। खटीक समाज विकास एवं कल्याण समिति, उदयपुर (ग्रामीण) की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 मार्च को पावर हाउस देबारी स्थित जोगणीया माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष भैरूलाल तंवर सांगवा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के संरक्षक मंडल और मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज जनों ने भाग लिया।

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार और उत्थान पर चर्चा:

बैठक में समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर अंकुश लगाने और सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित सभी समाज जनों और पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों को लागू करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

ग्रामीण एकता मंच का 'वर्षगांठ' महोत्सव 12 अप्रैल को:

अध्यक्ष भैरूलाल तंवर सांगवा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 'ग्रामीण एकता मंच' के माध्यम से चौखले के विभिन्न गांवों में जाकर सामाजिक उत्थान और विकास का प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप समाज में जागरूकता और एकता का स्वरूप देखने को मिला है। इस मंच के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 12 अप्रैल 2026 को भव्य 'वर्षगांठ' महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मेधावी छात्रों का होगा विशेष सम्मान:

इस आगामी कार्यक्रम में राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के खटीक समाज के संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। 12 अप्रैल के कार्यक्रम में खटीक समाज विकास एवं कल्याण समिति, उदयपुर (ग्रामीण) द्वारा चौखले के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 5 व 8 में 'A ग्रेड' और कक्षा 10 व 12 में '75 प्रतिशत' या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Similar News