शिक्षा मंत्री दिलावर मंगलवार को उदयपुर आएंगे
By : vijay
Update: 2026-03-29 16:56 GMT
उदयपुर,। राजस्थान के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः ट्रेन द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे।
मंत्री दिलावर आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटी, रा.बा.उ.मा.वि. बड़गांव एवं रा.बा.उ.मा.वि. वेदला के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे जिला परिषद उदयपुर में सायं 4 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। वे रात को उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।