बडंगा में मानव सेवा का सराहनीय पहल: राहत सामग्री वितरण शिविर आयोजित
उदयपुर,। मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र अग्रवाल ‘मानव’ की पावन प्रेरणा से संस्थान परिवार की कोषाध्यक्ष कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में ग्राम बडंगा (ग्राम पंचायत धार, पंचायत समिति बड़गांव, जिला उदयपुर) में राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में गांव के महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कमला देवी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद परिवारों को राहत स्वरूप 150 भोजन पैकेट (पूड़ी-सब्जी), 150 महिलाओं को बाल्टी एवं मग, 150 बेडशीट पुरुषों के लिए, 125 बच्चों को शर्ट तथा 125 टॉवेल पुरुषों व महिलाओं हेतु वितरित किए गए।
शिविर प्रभारी कुलदीप शेखावत ने बताया कि आयोजन में गांव बडंगा के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। संस्थान की ओर से शांताबाई, दिलीप सिंह, राजकुमार, दिनेश भोई, महेन्द्र जाट, नाहर सिंह, प्रकाश सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।