मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास पहुँचे लेकसिटी, सर्किट हाउस में अधिकारियों ने की अगवानी
By : vijay
Update: 2026-03-20 16:30 GMT
उदयपुर, । मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास शुक्रवार शाम को लेकसिटी पहुँचे, जहाँ उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्किट हाउस में औपचारिक रूप से स्वागत किया।
सर्किट हाउस पहुँचने पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएस श्रीनिवास का रात्रि विश्राम उदयपुर में ही रहेगा। शनिवार को वे निर्धारित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दोपहर में सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।