विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर बालकों ने उकेरे प्रकृति से संबंधित चित्र

By :  vijay
Update: 2026-03-20 14:49 GMT

उदयपुर । पंचवटी स्थित बाबा आटा गैलरी में आयोजित चित्रकला शिविर के तहत हाल ही में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति से प्रेरित विभिन्न चित्र बनाए। शिविर में बच्चों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

इसी क्रम में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 12 वर्षीय छात्रा कुनिषा कुमावत ने वाटर कलर के माध्यम से गौरैया के जोड़े का सुंदर चित्र बनाया। यह चित्र उन्होंने ममता जोशी के निर्देशन में तैयार किया।

इस अवसर पर कुनिषा ने गौरैया जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पक्षियों के संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में उपस्थित अन्य बच्चों को भी प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्ल्ड गौरैया डे- उदयपुर। गौरैया के जोड़े का सुंदर चित्र बनाती छात्रा।

Similar News