कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती की काउंसलिंग 17 को

By :  vijay
Update: 2025-10-16 20:10 GMT

उदयपुर । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित होने वाली भर्तियों के क्रम में आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती -2024 के लिए अभ्यार्थियों को जिले आवंटित किये जा चुके हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय लोकेश भारती ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती- 2024 में चयनित अभ्यार्थी जिन्हें पदस्थापन हेतु उदयपुर जिला आवंटित किया गया है। आवंटित अभ्यार्थीयों की काउंसलिंग 17 अक्टूबर को कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट उदयपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित की जायेगी।

Tags:    

Similar News