उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार से उदयपुर में

Update: 2025-09-12 17:33 GMT

उदयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार से उदयपुर प्रवास पर रहेंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शनिवार रात 8ः30 बजे सडक मार्ग से उदयपुर आएंगी। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। अगले दिन रविवार 14 सितम्बर को प्रातः 9ः30 बजे भुवाणा में भारत विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके पश्चात् 11ः30 बजे जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से आयोजित सेमीनार में शामिल होंगी। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे सडक मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उपमुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News