उदयपुर, । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय 17/19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता समारोह पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता संयोजक भारत भूषण जोशी ने बताया कि 19 वर्ष छात्र वर्ग में रॉकवुड प्रथम, संत तेरेसा द्वितीय, सीपीएस ने तृतीय, 17 वर्ष वर्ग में नवभारत प्रथम, एमडीएस द्वितीय तथा सेंट पॉल तृतीय, बालिका 19 वर्ष वर्ग में हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी प्रथम, रा.उ.मा.वि. ऊंकार द्वितीय, राउमावि धार तृतीय, 17 वर्ष में सेंट मेरिज फतेहपुरा प्रथम, स्कॉलर एरिना द्वितीय तथा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय रहीं। प्रतियोगिता पश्चात समापन समारोह में मुख्य अतिथि बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा, अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ी आदि गौरव खेलरत्न अवॉर्डी सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, मोहन लाल गमेती, खुमा राम गमेती, सुकन्या फाउंडेशन संस्थापक समाजसेवी सुरेश पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्वर्ण पदक विजेता गोमती गमेती, अंतर विश्व विद्यालय क्रिकेट कांस्य पदक विजेता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भगवती गमेती, पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य ऊंकार भावना बत्रा, प्रधानाचार्य बड़ंगा हेमलता पोरवाल, भेरू सिंह राठौड़, मोहनलाल शर्मा, समाज सेविका प्रतिभा राव, कृष्णा पालीवाल थे, अध्यक्षता पीईईओ डॉ सत्य नारायण सुथार ने की, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पारितोशिक प्रदान किए। प्रतिवेदन आयोजन सचिव नीरज बत्रा ने पढ़ा धन्यवाद रश्मि जैन ने ज्ञापित किया तथा संचालन रेखा जोन ने किया स अतिथियों का स्वागत स्थानीय विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ी डाली गमेती, यशोदा गमेती व नारायण लाल गमेती सहित बेला सोलंकी, वीना जोशी, माधव लाल तेली, सुमित्रा सेवक, जया कोठारी, प्रेम सिंह भाटी, अनुकूल मिश्रा, सरदार सिंह, नरेंद्र सांखला, कुशाल भगोरा, निकिता सेठ, कमलेश व्यास आदि ने किया।