राजस्थान दिवस सप्ताह ,राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस सोमवार को

Update: 2026-03-15 18:20 GMT


उदयपुर, । मुख्यमंत्री   भजनलाल शर्मा के निर्देशन में मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत सोमवार 16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जनजातीय प्रतिनिधियों से संवाद, विकास कार्यों के शिलान्यास और जनजाति कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। बेणेश्वर धाम पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को डबोक आकर बेणेश्वर जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक आकर बेणेश्वर धाम जाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 11.25 पर विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बेणेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। बेणेश्वर धाम पर प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेकर पुनः हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट आएंगे तथा यहां से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री की ट्रांजिट यात्रा के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Similar News