जय एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन महिला कार्यकारिणी का गठन

Update: 2025-01-11 09:13 GMT

उदयपुर, । जय एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी के निर्देशन में शनिवार को जय एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी एवं संरक्षक एडवोकेट निर्मल पण्डित ने जय एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का विस्तार करते हुए पिंकी चौहान को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, आशा राणावत को उदयपुर जिलाध्यक्ष, अनिता शेखावत बलिचा प्रदेश उपाध्यक्ष, नीतू चौहान संगठन मंत्री व तारा व्यास को सह संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय सेवा संगठन को विश्वास है कि इन सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और सामाजिक कुरुतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका रहेगी। अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने कहां कि इस संगठन का मुख्य उद्ेश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता, चिकित्सा सेवा, पर्यावरण की रक्षा एवं महिला उत्थान को लेकर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर इनका प्रात्सोहन करना है। इस नए संगठन से मानव सेवा एवं बच्चों की शिक्षा व चिकित्सा को मुख्य लक्ष्य मानकर सेवा कार्य किया जाएगा। साथ ही सर्व समाज को शिक्षा में आगे बढ़ाना, युवाओं को रोजगार में मदद करना, सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, असहाय, गरीबों को आगे बढ़ाने, बिखरा हुए सर्व समजजनों को एक माला में पिरोने का कार्य करेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, संरक्षक निर्मल पण्डित, राष्ट्रीय सचिव मोहनलाल सुथार, कोषाध्यक्ष प्रेमकुमार सुथार, जिलाध्यक्ष जसवंत तेली, प्रदेशाध्यक्ष मनीष पोखरना, महिला विंग की संतोष तंवर, युवा जिला अध्यक्ष हैप्पी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अरूण वैष्णव, पिलादर क्षेत्रिय अध्यक्ष भगवतीलाल मीणा, मीडिया प्रभारी शुभम आगाला, जिला उपाध्यक्ष विष्णु चंदेल, सलूम्बर जिला उपाध्यक्ष कैलाश कलाल, संगठन मंत्री खेमराज पटेल, सलूम्बर जिलाध्यक्ष अनिल सुथार, जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल धनघर आदि मौजूद रहे।

Similar News