कटारिया अब 14 को आएंगे उदयपुर

By :  vijay
Update: 2025-09-12 13:41 GMT

उदयपुर । पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया के यात्रा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।   कटारिया 13 सितम्बर के स्थान पर 14 सितम्बर को उदयपुर आएंगे।

जिला कलक्टर ने बताया कि कटारिया रविवार सुबह 11.35 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे पिछोला झील के पीछे हरिदास जी की मगरी के समीप युडीए की ओर से नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् शाम 5.30 बजे दुध तलाई स्थित माणिक्यलाल वर्मा उद्यान पहुंच करजिप लाइन का शुभारंभ करेंगे।   कटारिया 15 सितम्बर को सुबह 9.15 बजे देवगढ़ राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags:    

Similar News