लाडो उत्सव व जागरूकता कार्यक्रम

By :  vijay
Update: 2025-09-12 17:41 GMT

उदयपुर । पंचायत समिति सभागार गोगुंदा में शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लाडो प्रोत्साहन योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर लाडो उत्सव कार्यक्रम तथा संकल्प एचईडब्ल्यू 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गोगुंदा ब्लॉक सुपरवाइजर सीमा चौहान और विकल्प संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना नाई से विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी व सामाजिक परामर्शदाता हेमलता नागदा, बाल विकास विभाग से महिला सुपरवाइजर प्रतिभा तेली, प्रेमलता जोशी , हैंड इन हैंड संस्था से प्रहलाद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में हेमलता नागदा ने महिलाओं को महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बेटी जन्मोत्सव मनाकर बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी ने घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेंटर, केंद्र के बारे विस्तार से बताया। ब्लॉक सुपरवाइजर सीमा चौहान ने शिक्षा सेतु व लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी। सभी कार्यकर्ता ने अलग अलग विषय पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में साथीन मांगी बाई, दाडम देवी, पुष्पा तेली व गोगुंदा ब्लॉक की साथिन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News