कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

By :  vijay
Update: 2025-10-24 12:24 GMT

उदयपुर,   अल्पसंख्यक समुदाय ( मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व, पारसी एवं जैन ) की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सत्र 2025-26 अन्तर्गत आवेदन 31 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाईन भर कर निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व, पारसी एवं जैन) की 12 वीं उत्तीर्ण छात्राएं स्कूटी योजना 2025-26 हेतु नियमानुसार आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Tags:    

Similar News