राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत ऑनलाईन पॉर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक

By :  vijay
Update: 2025-10-13 19:00 GMT

उदयपुर । राष्ट्रीय निगमो के तहत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिये अब 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगें। जिससे राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत् आवेदन किये जा सकेंगे।

आवेदन की शर्तें

आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन के लिये आय सीमा की बाध्यता नहीं है। योजनान्तर्गत लघु व्यवसाय शहरी एवं ग्रामीण, महिला समृद्धि योजना, डेयरी, ई रिक्शा इत्यादि के लिये आवेदन किये जा सकेगें। प्रार्थी स्वयं अपनी एसएसओ आईडी द्वारा या ई-मित्र द्वारा ऑनलाईन आवेदन कर सकता है।

Tags:    

Similar News