मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड 2025 से जादूगर एम.लाल सम्मानित

Update: 2025-10-15 09:47 GMT

उदयपुर । आर.के.मीडिया द्वारा मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया । उदयपुर के ख्याति प्राप्त जादूगर एम.लाल लक्षकार ने 50 वर्ष से ज्यादा जादुई दुनिया में अपना योगदान दिया। एम.लाल लक्षकार ने भारत सरकार के, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग में कलाकार के रूप में सेवा देकर लगभग 10 हजार जादुई शौ कर के केन्द्र एव राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार -प्रसार उन जगहों पर जाकर किया जहां बिजली एवं यातायात की सुविधा भी नहीं थी। जादुगर एम लाल 67 वर्ष की आयु के होने के बाद भी आज भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में कलाकार के रूप में अपनी सेवा दे रहे है।

एम लाल का जादू के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान काफी सराहनीय रहा । जादुगर एम लाल द्वारा प्रति बर्ष ग्रीष्म अवकाश के दौरान जादुई शिक्षा के इच्छुक स्कूली बच्चो को जादुई कला सिखाने के लिए निःशुल्क शिविर लगा कर जादुई शिक्षा को बढावा दिया गया । उनके इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हे मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया. । यह अवॉर्ड इन्हें राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक और उदयपुर की महारानी निवृती कुमारी द्वारा दिया गया. ।

Similar News